समर नाईट मेले में राम नाम रामायण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

Jun 30 2023

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा समर नाईट मेला परिसर स्थित खुले रंगमंच पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 से अधिक कलाकारों ने समर नाईट मेला मंच को अपने सुरों से झंकृत कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले सभी कलाकारों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा रामचरित मानस चौपाई आधारित आनलाईन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ तीन विजेता निकाले गए जिसमें प्रथम हार्दिक शुक्ला, द्वितीय वासु शर्मा, एवं तृतीय स्थान पर काव्या गुप्ता को सम्मानित किया गया।
उपस्थित अतिथियों में रामबाबू कटारे, महेश मुदगल, हेमंत त्रिवेदी, जेएस कुशवाह, महेन्द्र भदकारिया, हरी दास अग्रवाल, अनिता औदिया, अछेन्द्र कुशवाह, अनुज गुर्जर शामिल थे। कार्यक्रम आयोजन में संस्था अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन, कार्यक्रम संयोजक आशी प्रतिभा दुबे, ऋषि जैन, सुनीलम चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, गीता सूर्यवंशी, मुकेश जैन, नेहा, हैरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।