शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश, लोग पिकनिक स्पोर्ट पहुंचे

Jun 30 2023

ग्वालियर। 25 जून को मानसून आने की औपचारिक घोषणा के पांच दिन बाद शुक्रवार 30 जून की सुबह बारिश के साथ हुई है। सुबह 5 बजे के बाद अचानक आसमान में मंडरा रहे बादल शहर पर मेहरबान हुए और तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान में आई गिरावट से शहर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत की सांस ली है, सुबह से हुई बारिश ने शहर कई स्थानों पर छोटे छोटे तालाब में बदल गए वहीं सडक़ों पर जलभराव के कारण लोग अपने वाहनों को निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल मौसम विभाग ने इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है।
ग्वालियर सहित अंचल के आसपास के शहरों में शुक्रवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया है। ग्वालियर के आसमान में बादल तो गुरुवार रात से ही मंडरा रहे थे, लेकिन बरसे शुक्रवार सुबह है। सुबह गहरे बादल आसमान में थे जो 5 बजे से बारिश में बदल गए। रिमझिम फुहारों से शुरू होकर तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया है। शहर के लोगों को तो गर्मी और उमस से राहत रही है, 1 दिन पहले भी गुरुवार को बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही।
गत रोज हुई रिमझिम बारिश और ईद के मौके पर शहर के लोग आसपास के पर्यटन स्थल जैसे तिघरा बांध, ग्वालियर किले के ऊपर सरकारी अवकाश और स्कूलों में छुट्टी के चलते शहर के आसपास पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही चहल पहल दिखने लगी है।
ग्वालियर अंचल में 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और मौसम विभाग ने मानसून आने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। लोगों को लग रहा था कि ऐसा कैसा मानसून आया है। पर शुक्रवार सुबह रिमझिम बौछार के साथ हुई तेज बारिश ने शहर के लोगों की सभी आशंकाएं खत्म कर दी हैं।
मौसम विभाग द्वारा अगले दो से तीन दिन तक हल्दी और तेज बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की है। मौसम विभाग की माने तो अभी ग्वालियर के आसपास नमी का दबाव बना हुआ है। जिस कारण बारिश हो सकती है।
डबरा में भी हुई झमाझम बारिश
शुक्रवार को सुबह से हुई तेज बारिश होने से गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। वही डबरा की बुजुर्ग रोड, ओवर ब्रिज के पास, गोवर्धन मार्केट, गेडोल रोड सहित अन्य रोडो पर बारिश का पानी भर गया कई जगह तो लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था।
इसी बीच अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन डालने के बाद गोवर्धन मार्केट एवं बुजुर्ग रोड सहित कई जगहों पर रोड ऊबड़ खाबड़ हो गई है कीचड़ भरा हुआ है।
वार्ड नंबर 27 मैं भी घरों के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है। लक्ष्मी कॉलोनी रोड़, बुजुर्ग रोड की नालियां एवं नाले भरे हुए हैं जिसके कारण बारिश का पानी रोड पर बह रहा है। जिससे लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे हैं। कई बाइक चालक फिसल कर गिर रहे हैं डबरा की कई रोड़ों की स्थिति तो वैसे भी काफी चिंताजनक बनी हुई है।