नेताओं के साथ बैठक्र में अजय सिंह के सामने उभरा वरिष्ठ नेताओं का दर्द
Jun 29 2023
ग्वालियर। पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के निवास पर आयोजित इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा हुई वहीं संगठन में जिस तरह से नियुक्तियां हो रही हैं और कार्यक्रम हो रहे हैं उसे लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। नेताओं का कहना था कि जिले को जानकारी के बिना ही नियुक्तियां हो जाती हैं और कार्यक्रम आयोजित हो जाते हैं। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कार्यक्रमों में उनकी उपेक्षा की जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह चौहान, अशोक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, महंगाई, नेताओं के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है, हमें उसे वोट में बदलने के लिए प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एकजुटता बाहर भी नजर आनी चाहिए।
कांग्रेस नेता अजय सिंह ने दोपहर 12 बजे बाज टॉकीज के पास जगन्नाथ गार्डन में ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव तक अब हमें पूरी ताकत से जुटना होगा। बूथ स्तर पर तैयारियों में कोई कमी नहीं होना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति की जानकारी होनी चाहिए और हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपनी बात लोगों को समझाएं कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए उसकी विदाई जरुरी है। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे सहित ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता वासुदेश शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेतागण आनंद शर्मा, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खान मल्लू, प्रेम सिंह कौरव, वीरेन्द्र तोमर, राजेश भदौरिया, सतीश मिश्रा, रम्मी भारती, अशोक बाथम लोकेन्द्र शर्मा, अशरफ खान, आसिफ अली खान भोला पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









