संभागायुक्त को ज्ञापन सौंप, रोशनीघर पर धरना प्रदर्शन किया

Jun 29 2023

ग्वालियर। पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष एसके जायसवाल द्वारा प्रेस मैं दी विज्ञप्ति में बताया कि मप्र विद्युत मंडल संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाए जा रहे प्रांत व्यापी आंदोलन के तहत संघर्ष समिति के प्रमुख संयोजक एसके जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदर्शन कर नीड़्म स्थित संभागायुक्त दीपक सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री/ऊर्जामंत्री के नाम ज्ञापन दिया। तत्पश्चात रोशनी घर गेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता की ओर से महाप्रबंधक शहर वृत्त मांगलिक को ज्ञापन दिया गया।
धरना में जायसवाल ने समिति की आगामी रणनीति पर बोलते हुए  मध्यप्रदेश शासन, कंपनी प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पेंशनर्स की मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो संपूर्ण मध्यप्रदेश के पेंशनर्स द्वारा भोपाल में विधानसभा पर विशाल जंगी प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। 
इस अवसर पर विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सर्वश्री एसके जायसवाल, ऐएस मौर्य, पीपी मिश्रा, केसी कटारिया, मुन्ना लाल शर्मा, कैलाश पाल, राजेश शर्मा, एनआर अतरौलिया, आईएम कुरेशी, मदन गुप्ता, शिल्पा लघाटे, राजेश्वरी दुबे, संध्या शर्मा, आरके राय, अजय कुशवाह, बृजलाल दुबे, एसएल शाक्य, सतीश कोरव, एनआर अत्रोलिया, वीरेंद्र यादव, मन्नी सिंह, एस के खत्री, एसके अस्थाना, एसके पाण्डे, नारायण बाथम, डीपी शर्मा, आरके गुप्ता, पीके गुप्ता, पन्नालाल कुशवाह, एनसी सक्सेना, सीके राजपूत, एआर शर्मा, एसके झा, हरीश तिवारी, अनिरुद्ध सेन एवं शिवपुरी गुना अशोकनगर भिंड मुरैना दतिया डबरा आदि के सैकड़ों पेंशनर्स ने भाग लिया।