कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नृत्य प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया
Jun 29 2023
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा मेला परिसर में आयोजित समर नाईट मेला में बालक-बालिकाओं के लिए एक नृत्य प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं को अपने व्यक्तित्व विकास एवं प्रतिभा निखारने के लिए उपयुक्त मंच प्राप्त हुआ। आयोजन में लगभग 35 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम उपरांत समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को महेंद्र भडक़ारिया की ओर से निशुल्क झूला झूलने को मिला।
इस आयोजन में अतिथि अशोक शर्मा, महेश मुदगल, महेन्द्र भदकारिया, हेमंत शोभायमान थे। कार्यक्रम में कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन से अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन, रमन मार्शल, तरुण वर्मा, गीता सूर्यवंशी, हैरी आदि मौजूद थे। मेला प्राधिकरण से अभिषेक गोस्वामी और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
बच्चों ने सुनाए रामायण के दोहे
शहर में प्रथम बार रामचरितमानस 2023 प्रतियोगिता संपन्न की गई। यह प्रतियोगिता का मंतव्य राम नाम का घर घर महिमा बखान करना था ताकि लोग रामायण से संबंधित चौपाई, दोहे को अर्थ सहित उनकी महिमा को जान पाए। संचालिका आशी प्रतिभा दुबे ने कहा कि इस प्रतियोगिता में लगभग 50 वीडियो प्राप्त हुए हैं इसमें 30 वीडियो सिलेक्ट किए गए हैं।
सिलेक्ट किए गए वीडियो के प्रतिभागियों को कावेरी वेलफेयर माध्यम से अध्यक्ष हेमलता राव की स्वीकृति के साथ बच्चों को वह सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत समय नाइट मेला द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को हार्ड कॉपी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित जाएगा। साथ ही कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से चयनित ब‘चों को ट्रॉफी सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र उत्साह पूर्वक भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









