ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) आज, नमाज का वक्त मुकर्रर
Jun 28 2023
ग्वालियर। ईद-उल-अजहा 29 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। ईद-अल-अजहा की नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में तैयारी शुरू कर दी है।
रुयते हिलाल कमेटी के सदर शहरकाजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा(बकरा ईद) 29 जून को मनाई जाएगी। शहरकाजी ने बताया कि ईद नमाज शहर की 91 ईदगाहों एवं मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। बकरीद पर मस्जिदों में आने वाले नमाजियों के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
बकरों की बिक्री शुरू
वहीं शहर की बकरा मंडियों में ईद की कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री भी शुरू कर दी है। ईद से पहले शहर की सबसे बड़ी बकरा मंडी गेंड़े वाली सडक़ पर बकरों की बिक्री शुरू हो गई है। बुधवार को 16 से 70 हजार रुपए तक की कीमत के बकरे यहां पहुंचे। 16 से 30 हजार तक के बकरे खरीदने के लिए लोगों ने मोल-भाव किया। दोपहर से यहां बकरों की बिक्री शुरू हुई और इसके बाद देर रात तक बकरे खरीदने वाले पहुंचते रहे।
बकरा बेचने आए अब्दुल का कहना है कि यहां आगरा, फिरोजाबाद
के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बकरे आते हैं। सामान्यत: बकरा 10 हजार तक में मिल जाता है, लेकिन ईद से पहले इनकी कीमत बढ़ जाती है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल बकरों की कीमत 3 से 5 हजार तक बढ़ी है।
प्रमुख मस्जिदों में ये रहेगा नमाज का समय
ईदगाह जीवाजीगंज में सुबह 8.15 बजे, ईदगाह कम्पू में सुबह 8.45 बजे, ईदगाह मुरार सुबह 8.15 बजे, ईदगाह मोतीझील आनंद नगर सुबह 9 बजे ईदगाह अवाड़पुरा कम्पू सुबह 8.15 बजे मोती मस्जिद फूलबाग सुबह 7.30 बजे, ग्वालियर शाही जामा मस्जिद किलागेट सुबह 7.40 बजे, जामा मस्जिद मुरार सुबह 7.45 बजे, मस्जिद नूर घोसीपुरा सुबह 8 बजे, मस्जिद याहया खाँ आपागंज सुबह 7.30 बजे, मस्जिद शमशेर खाँ लोहिया बाजार सुबह 8.30 बजे, मस्जिद माधौगंज चौराहा सुबह 8 बजे, मस्जिद बापू दण्डी की गोठ माधौगंज सुबह 9 बजे, मस्जिद हजरत जी दाना ओली सुबह 7.30 बजे, मस्जिद दरगाह हजरत ख्वाजा खानून सुबह 9 बजे,मजिस्द दरगाह हजऱत मोहम्मद गौस साहब सुबह 9 बजे, मस्जिद दरगाह हजऱत मेहराब शाह दाता सुबह 8.45 बजे, मस्जिद दरगाह ख्वाजा उमराव साहब कटी घाटी सुबह 8.30 बजे, मस्जिद सुनहरी फालका बाजार सुबह 8 बजे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









