कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाकर लोगों ने वन मंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jun 28 2023
ग्वालियर। ग्वालियर के वन क्षेत्र गुप्तेश्वर पहाड़ी पर वन मंडल ग्वालियर द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज अतिक्रमण की चपेट में आए ग्रामीणों द्वारा माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में सिटी सेंटर स्थित वन्य मंडल मंडल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया ।
उनका आरोप है कि एक और तो बड़े-बड़े भूमाफिया और अवैध उत्खनन से जुड़े लोग वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। और उन पर वन मंडल के अधिकारी मेहरबान है और वहीं दूसरी ओर गरीब मेहनत कश लोगों के मकान अतिक्रमण की कार्रवाई बताकर तोड़े जा रहे हैं। यहां संयुक्त वन मंडल अधिकारी राजीव कौशल को नाराज लोगों द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही रोकने के लिए ज्ञापन भी दिया गया।
वही वन मंडल अधिकारी राजीव कौशल का कहना है कि रूटीन कार्रवाई के तहत गुप्तेश्वर पहाड़ी पर पिछले 6 दिन पूर्व अतिक्रमण मुहिम चलाई गई थी। और वन भूमि पर जो भी अवैध निर्माण था उसे हटाया गया है। कार्रवाई आगे भी विधि रूप से चलाई जाएगी।
वही बड़े भूमाफिया और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जा रही है, और जो भी अतिक्रमण कारी हैं उन्हें हटाया जाएगा, जिसके लिए नोटिस भी भेजे गए हैं। और चालानी कार्रवाई भी की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









