ग्वालियर में बीस लाख की ठगी के मामले में आरोपी को पकडऩे आई, हैदरावाद पुलिस को अपहकर्ता समझ भीड़ ने पकड़ा

Jun 28 2023

ग्वालियर। पड़ाव थाना इलाके के सेवा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हंगामा हो गया जब कार में सवार होकर पहुंचे 4 लोगों द्वारा एक युवक को पकड़ कर जबरन कार में बिठाया गया। स्थानीय लोगों ने जब युवक को जबरन कार में ले जाते देख स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया और कार सवार चारों लोगों को पकड़ लिया। लोगों को लगा कि युवक का अपहरण करके ले जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूछताछ में पता लगा कि हैदराबाद की पुलिस 2 लाख रुपए के फ्रॉड मामले में आरोपी को पकडऩे ग्वालियर आई है। लेकिन लोकल पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने के कारण यह हंगामे की स्थिति बनी।
मूलत: शिवपुरी जिले का रहने वाला इंदर सिंह लोधी पड़ाव थाना क्षेत्र के सेवा नगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा है। इंदर सिंह हैदराबाद में एसओएस मोबाइल एटीएम कैश ट्रांसफर कंपनी में कुछ दिनों पूर्व काम करता था। उस पर आरोप है कि वहां से 2 लाख रुपए का गबन कर के आरोपी ग्वालियर भाग आया था। आरोपी के ग्वालियर में होने की सूचना हैदराबाद पुलिस को मिली थी। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस एसआई श्रीडी रेडी के नेतृत्व में ग्वालियर पहुंची थी, और सेवा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास जैसे ही हैदराबाद की पुलिस ने इंदर सिंह लोधी को पकडक़र अपनी गाड़ी में बैठाया तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर हंगामा कर दिया गया। हंगामे के बाद तत्काल घटना की जानकारी पड़ाव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पकड़े गए युवक और चारों लोगों को लेकर पड़ाव थाने लेकर आई, जहां पूछताछ में पता लगा कि चारों व्यक्ति हैदराबाद से आरोपी को दबोच ने के लिए ग्वालियर आए हुए थे। लेकिन स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर उन्होंने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया जिसके कारण यह हंगामा मच गया।