एसआरएफ फैक्ट्री के मैनेजमेंट की प्रताडऩा के खलिाफ श्रमिकों ने श्रमायुक्त दफ्तर में दिया ज्ञापन
Jun 28 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ केमिकल वर्कर द्वारा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में मोती महल स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मालनपुर स्थित एसआरएफ लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर और उनके हितों की रक्षा करने को लेकर ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मैनेजमेंट द्वारा यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों को अकारण प्रताडि़त करने दंडित करने एवं भयभीत कर यूनियन को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन द्वारा एसआरएफ लिमिटेड मालनपुर में कार्यरत कर्मचारियों की वैधानिक मांगों के संबंध में एक मांग पत्र दिया था, जिसमें वेतन वृद्धि सहित कई मांगें की गई थी और इस मांग पत्र को देने के बाद कंपनी द्वारा उल्टे कर्मचारियों को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया गया है।
ऐसे में मजबूर होकर उन्हें श्रम आयुक्त कार्यालय में मामले की शिकायत करनी पड़ी है श्रमिकों के साथ पहुंचे कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा ने श्रम आयुक्त कार्यालय पर चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो फिर श्रमिकों के हक में आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









