भागवत कथा में दो बेटियों का धूमधाम से विवाह हुआ

Jun 28 2023

ग्वालियर। मोतीझील स्टोन पार्क स्थित श्री चिंताहरण कोयला वाले हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत कथा में दो बेटियों का निशुल्क विवाह मंदिर की ओर धूमधाम से कराया गया। बेटियों को गृहस्ती के सामान में कूलर, पलंग, टीवी, अलमारी, सिंगारदानी, सिलाई मशीन, कुर्सी का सेट सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया गया। और बारातियों के लिए उनके खानपान की व्यवस्था की गई।
 भागवत कथा में अंकेश शाक्य संग प्रीति शाक्य ब राहुल कुशवाह संग खुशबू कुशवाह का विवाह कराया गया। दोनों जोड़ो की वरमाला होने के बाद भागवत कथा में मौजूद महिलाओं ने बेटियों के पांव पखारे सभी ने नव दंपति को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। वही कथा का रसपान करा रहे आचार्य पुरुषोत्तम महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पूर्व जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं, और घर में सुख संपदा का वास होता है। 
इस भागवत कथा का आयोजन विश्व कल्याण के लिए कराया जा रहा है कोयला वाले हनुमान मंदिर के चरण सेवक संतोष भैया ने सभी शहर वासियों से अधिक से अधिक भागवत कथा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान शैलेंद्ररी ठाकुर, राकेश कुशवाह, जसवंत सिंह देव कुलश्रेष्ठ अभिषेक कुमार, सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे और सभी भागवत कथा का रसपान कर रहे थे।