उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान को 4 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले,वेतन काटने के निर्देश
Jun 27 2023
ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा मंगलवार प्रात:6 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-18-16 के वार्ड क्रमांक 44-35-49 के सूरज, मनोज, रानी, राकेश उपरोक्तानुसार कुल 4 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा समधिया कॉलोनी, दौलतगंज, फालका बाजार स्थलों का निरीक्षण व डस्टबिनों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









