मंत्री भारत सिंह द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में खुद समय पर ही नहीं पहुंचे, पत्रकारों को पानी तक नहीं और कार्यकर्ताओं के लिए बीयर

Jun 27 2023

ग्वालियर। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने व ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्यों व योजनाओं को लेकर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने शहर से 20 किलोमीटर दूर खुरैरी गांव हाईवे पर 12.30 बजे आयोजित पत्रकारवार्ता आयोजित की। पत्रकारवार्ता में वह स्वयं पौने दो बजे तक नहीं पहुंचे। ओर एक खास बात पत्रकारों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक ठीक नहीं थीं। परंतु कार्यकर्ताओं के लिए बीयर उपलब्ध कराई गई। 
भीषण उमस भरी गर्मी में सभी पत्रकार वहां 12.30 बजे पूछताछ कर पहुंचे। जगह नई थी और ग्रामीण क्षेत्र में थी तो कई पत्रकार भटक कर 5-10 किलोमीटर आगे भी चले गये। वहां न कोई व्यवस्था थी न पहचान चिन्ह थे। कुछ पत्रकार टू-व्हीलर पर हाइवे पर तेजी से आ रहे वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पत्रकार जब पत्रकारवार्ता स्थल पर पहुंचे तो पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी और मंत्री भारत सिंह कुशवाह का अता पता नहीं था। मंत्री कुशवाह को जब फोन लगाया तो उन्होंने पौने 2 बजे कहा कि अभी भी मुझे 15 मिनट और लगेंगे। इसके बाद वहां से सभी पत्रकार वापस चले गये, क्योंकि उन्हें ग्वालियर में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। 
मंत्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में आने वाले पत्रकारों को ठीक ढंग से पीने को पानी तक नहीं मिल पा रहा था।
वहीं दूसरी ओर नेताओं के समर्थक व कार्यकर्ताओं के लिए बीयर का इंतजाम किया जा गया। मंत्री भारत सिंह कुशवाह की पत्रकारा वार्ता से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता बीयर के मजे लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब बात यह है कि चुनावी वर्ष में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने यह जानबूझकर पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार अपनाया। उन्होंने न तो भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, पूर्व निगम अध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर तक को नहीं बुलाया। जिन्होंने बीते दिवस केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक से भी शिकायत की थी। कुल मिलाकर ग्वालियर में भाजपा नेताओं द्वारा जानबूझकर उपलब्धियां बताने वाले कार्यक्रमों में लापरवाही की जा रही है। पहले दक्षिण विधानसभा के उपलब्धि कार्यक्रम में भी नेताओं व पत्रकारों को उपेक्षित किया गया था। 
वाहनों की व्यवस्था करना चाहिये थी
पत्रकारों का कहना था कि मंत्री भारत सिंह कुशवाह यदि जनसंपर्क विभाग को कुछ वाहन उपलब्ध करा देते तो पत्रकार वहां आसानी से पहुंचते व कार्यक्रम भी अटेण्ड करते। भारत सिंह ऐसे अकेले मंत्री है जिन्होंने 20 किलोमीटर आयोजित पत्रकारवार्ता के लिये पत्रकारों को लाने ले जाने के लिये कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया।