ग्वालियर में अनोखा पोस्टर प्रदर्शन मुख्यमंत्री शिवराज के फोटो और क्यूआर कोड वाले पोस्टर लगाए
Jun 26 2023
ग्वालियर। शहर में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के फोटो और क्यूआर कोड वाले आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर एक बार फिर चुनाव से पहले राजनीति को गर्मा दिया गया है। पूरे शहर में कई जगह इस तरह के पोस्टर लगे हैं। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के फोटो के साथ क्यूआर पर लिखा है कि 50 प्रतिशत लाओ फोन-पे काम कराओ। सबसे नीचे लिखा है एक्सेप्टेट मामा।
ग्वालियर में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है। क्यूआर कोड पर मुख्यमंत्री शिवराज की फोटो के साथ 50 प्रतिशत लाओ, फोन-पे काम कराओ के स्लोगन के साथ लगे पोस्टर ने जिले में राजनीति को गर्मा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज के पोस्टर से कुछ दिन पहले भोपाल में वांटेट करप्शन नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। उस समय पोस्टर लगाने का आरोप भाजपा पर लगाकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यह पोस्टर उसी पोस्टर के जवाब में पोस्टरवार है।
शहर गोविंदपुरी चौराहा, सिटी सेंटर, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन इलाका, नदीगेट, फूलबाग सहित मुरार, लश्कर व ग्वालियर सर्कल में कई जगह इस तरह के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। यह पोस्टर गत रात में लगाए गए हैं, क्योंकि सोमवार सुबह जब शहर के लोग उठे तो सडक़ों और चौराहों पर यह पोस्टर देखने के बाद इसकी चर्चा शुरू हुई है।
क्यूआर कोड को जब स्कैन किया तो उसमें न तो किसी घोटाले से संबंधित कोई जानकारी थी न ही कोई चौकाने वाली सच्चाई। स्कैन करने पर एनसीईआरटी की किताबों व स्कूल और कोर्सेस की आम जानकारी थी। इससे यह तो साफ है कि यह पोस्टर सिर्फ बदनाम करने और विरोध स्वरूप लगाए गए हैं।
इस मामले में जब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह से बात करने का प्रयास किया तो उनका कहना था कि इस संबंध में उन्हें कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। सूत्रों से पता लगा है कि भोपाल राजधानी से एक मैसेज सभी प्रवक्ताओं पर पहुंचा है कि इस मामले में कोई भी टिप्पणी न करे।
भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
ग्वालियर में इस तरह के पोस्टर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह पोस्टर आपत्तिजनक हैं। इन पोस्टर को लगाकर विपक्षी दल अपनी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। यह कहीं से भी सही नहीं है। इस पर भाजपा कार्रवाई करेगी। मामले की शिकायत की जाएगी और पोस्टर लगाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









