खेल मंत्री ग्वालियर पहुंची, कांग्रेस के आगामी चुनाव में प्रचंड जीत पर टिप्पणी नहीं करुंगी:यशोधरा राजे

Jun 26 2023

ग्वालियर। प्रदेश सरकार की खेल मंत्री यशोधरा राजे सोमवार को ग्वालियर पहुंची हैं। ग्वालियर पहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से भी रूबरू हुईं। जब ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कॉंग्रेस द्वारा उनकी प्रचंड जीत के दावे पर यशोधरा राजे ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने जबाव देते हुए कहा है कि मैं इस मामले पर टिप्पणी नहीं करूंगी मेरे सीनियर इस मामले पर अपना बयान दे रहे हैं।
प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस से ग्वालियर आई। खेल मंत्री यशोधरा राजे को ग्वालियर में कुछ कार्यक्रम में भाग लेना है। इसके साथ ही वह खेल अकादमी भी जाएंगी। इस दौरान स्टेशन पर उनके स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात कर बातचीत की। खेल मंत्री यशोधरा राजे से जब कई दिनों से प्रदर्शन कर रही खिलाड़ी साक्षी मालिक द्वारा किए गए ट्वीट में इंसाफ के लिए कोर्ट में जाने के बयान पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह कोर्ट में जा रही है ठीक है वो उनका निर्णय है, मैं इस पर ज्यादा कहना नहीं चाहती हूं। वह कोर्ट में जा रहे हैं अच्छी बात है।
प्रदेश की खेल मंत्री व शिवपुरी से विधायक यशोधरा से जब शिवपुरी से बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल दागा तो यशोधरा ने कहा है कि भारत मे डेमोक्रेसी है। जिसे जहां आना है वह आ सकता है जिसे जहां जाना है वह जा सकता है। पर अपने ही पार्टी और जिले के भाजपा नेता को वह कांग्रेस में जाने से नहीं रोक पाई इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।