भक्तों की आवाज है मन्दिर निर्माण पूरा हो: भारद्वाज

Jun 26 2023

ग्वालियर। भाजपा प्रशासन के दमन के आगे हिन्दुमहासभा नहीं झुकेगी, देश की आजादी के लिए हिन्दू महासभा ने काग्रेस से ज्यादा बडा योगदान दिया था। शिवराज सिंह चौहान घोषणा मुख्यमंत्री है जिन्होंने मध्यप्रदेश को पांच गुना अधिक विदेशी कर्ज मे डुबो दिया। आज कर्ज का व्याज देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर पुन: गुलामी की ओर ढकेला जा रहा है। सकल हिन्दु समाज को वोटों के लिए भाजपा फूट डालो -राज करो ब्रिटिश शासको के पदचिन्हों पर चल रही है। शिवराज सिंह को काग्रेस से नहीं भाजपा की गुटबाजी ओर आम आदमी पार्टी की प्रदेश मे धमाकेदार एंट्री से घबराहट है। 
अयोध्या मे श्रीराम मन्दिर तैयार है, लेकिन ग्वालियर मे लाखों भक्तो की आस्था का केन्द्र भगवान अचलनाथ का मन्दिर का निर्माण भाजपा के जिला प्रशासन ने भक्तो का लाखो रूपया न्यास के खाते मे जमा होने के बाद भी ठेकेदार ने महिनों से बन्द किया। हिन्दू महासभा ने आवाज उठाई तो तीन थानों मे हिन्दू महासभाईयो को दो केन्द्रीय मंत्रियों, सीएम ने नजरबंद करा दिया।
ग्वालियर का प्रसिद्व कोटेश्वर मन्दिर के समीप चामुण्डा धाम पर सिंधिया स्टेट के समय की बावड़ी बनी है जिसकी बाउंड्री नहीं है उसकी चारो ओर दीवार हो, श्री अचलेश्वर मन्दिर का निर्माण पूरा हो। इसकी मंाग को लेकर हिन्दू महासभा ने जिला प्रशासन, ऊर्जा मंत्री मुख्यमंत्री को मांग पत्र देने के बाद भी कार्य नहीं हुआ।
उपरोक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा के दौरान हिन्दू महा सभा के राष्टीय उपाध्यक्ष डा जयवीर भारद्वाज ने कही। पत्रकार वार्ता मे अर्चना सिह चौहान, रामकिशन राठौर, आनन्द माहौर, धर्मैन्द्र बरेलिया, कल्पना जादौन उपस्थित थे।
हिन्दू महासभा ने हर सोमवार को हर घर मे मंन्दिरो के लिए ऊं नम: शिवाय का जाप करने का आग्रह किया है। श्री अचलेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर, चकलेश्वर महादेव मन्दिर, जलाल खां की गोठ मन्दिर, चामुण्डा धाम कोटेश्वर मन्दिर पर हिन्दु महासभाई भक्तो के साथ नम: शिवाय का जाप करेंगे। 
2 जुलाई को सांसद के निवास पर शंख, झाल, डोल, मजीरो को बजाकर सोते हुऐ ग्वालियर के सांसद को जगाएगी। 3 जुलाई से 28 अगस्त तक हर सोमवार को भगवान शिवजी का जलाभिषेक कर श्री अचलेश्वर मन्दिर निर्माण शुरू एव चामुण्डा धाम कोटेश्वर पर बाउंड्री होने तक हिन्दू महासभा आन्दोलन जारी रखेगी।