मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर रैम्प, पानी व बिजली की पुख्ता व्यवस्था कराएँ:अक्षय सिंह
Jun 26 2023
ग्वालियर। जिले के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही जिन शासकीय भवनों में मतदान केन्द्र स्थापित हैं, उनमें रैम्प, पेयजल व बिजली की पुख्ता व्यवस्था कराएँ। यदि भवन में मरम्मत की जरूरत है तो यह काम भी समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पूरा कराएँ। इस आशय के निर्देश कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों को दिए।
सोमवार को यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार एवं अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित जिले के एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन सरकारी स्कूलों में मतदान केन्द्र स्थापित हैं। उनमें पेयजल व बिजली की पुख्ता व्यवस्था सहित रैम्प बनवाने का काम प्रमुखता से किया जाए। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास आंगनबाड़ी केन्द्रों में यह सभी व्यवस्थायें कराएँ। उन्होंने जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराने पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान यदि वहाँ कोई कमियाँ सामने आएँ तो उन्हें प्रमुखता से दुरूस्त कराया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने गत 24 जून को मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रिगणों की मौजूदगी में ग्वालियर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान बेहतर व्यवस्थायें करने के लिये जिले के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद जाहिर की कि आगे भी जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की टीम इसी तरह आपसी समन्वय बनाकर और भी बेहतर ढंग से कार्यों को अंजाम देती रहेगी।
जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार ने बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही कार्यों में गति लाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









