न्यायाधिपति सत्येन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास व प्राणायाम

Jun 21 2023

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति सत्येन्द्र कुमार सिंह, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पवन पाठक व सचिव महेश गोयल, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अखिलेश कुमार मिश्र एवं विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन सहित उच्च न्यायालय खण्डपीठ के अधिवक्तागण और न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। 
निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षक अखिलेश पचौरी एवं कु. हिमांशी वर्मा द्वारा प्राणायाम, ध्यान एवं योगाभ्यास कराया। साथ ही योग के फायदे बताए।