भंते श्रद्धातिस्स और धम ज्योति के आकास्मिक निधन पर अजाक्स ने किया शोक व्यक्त

Jun 21 2023

ग्वालियर। मप्रअनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी (संघ) अजाक्स के जिलाध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि सामाजिक समरसता, सद्भावना एवं जगत कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले भंते श्रद्धातिस्स के धौलपुर से मुरैना के सिकरौदा नहर के पास सडक़ दुर्घटना में दोनों भंते का परिनिवाण हो गया है। उनके आकस्मिक निधन पर अजाक्स ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। 
पुष्प बुद्ध विहार थाटीपुर के भंते सद्धातिस्त थेरो का अंतिम संस्कार डॉ. अम्बेडकर पार्क हुरावली में किया गया। इससे पहले थाटीपुर बुद्ध विहार से अंतिम दर्शन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुरेश नगर चौराहा, थाटीपुर पेट्रोल पंप, बारादरी चौराहा, हुरावली तिराहे होते हुए न्यू आरटीओ ऑफिस के पास बुद्ध विहार में समाप्त हुई। 
शोक व्यक्त करने वालों में भिक्खु संघ के राष्ट\ीय अध्यक्ष भंते आनंद महाथेरो, शाक्यपुत्र सागर थेरो, अजाक्स जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य, प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, शांतिप्रकाश राजोरिया, दुर्गसिंह मौर्य, कमलेश जाटव, झडा सिंह गोयल, अरविंद आस्कर सहित बड़ी संख्या में भंते एवं उनके अनुयायी उपस्थित थे।