रेप में नाकाम होने पर महिला और रिश्तेदार को ट्रेन से फेंका, ग्वालियर के जेएएच में भर्ती कराया गया
Jun 21 2023
ग्वालियर। लखनऊ से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने महिला से रेप की कोशिश की। रेप करने में सफल नहीं हुए तो महिला और उसके रिश्तेदार को ग्वालियर-बिलौआ के बीच ट्रेन से फेंक दिया। दोनों ग्वालियर में रेल लाइन किनारे मंगलवार रात को बेहोश मिले थे। पुलिस ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर बयान लिए, तब घटना का पता चल सका।
घटना रात 11.30 बजे की है। ग्वालियर-बिलौआ के बीच बड़ोरी रेलवे लाइन पर महिला को फेंका गया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं।
झारखंड के पलामू जिले के चटकऊ गांव का रहने वाला 22 साल का युवक अपनी रिश्तेदार महिला (32) के साथ लखनऊ आया था। यहां से दोनों गुजरात के लिए सूरत एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। पीडि़तों का कहना है कि ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 10 से 15 किलोमीटर आगे बढ़ी होगी, तभी पांच लोग उनकी सीट के सामने आकर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी।
महिला ने अपने बयान में बताया पहले तो हम खामोश रहे, लेकिन आरोपियों ने हद पार कर दी। वे मेरे फोटो खींचने लगे। वीडियो शूट करने लगे। रिश्तेदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। बीच-बचाव में मुझे भी पीटा। हम अपनी सीट से उठकर ट्रेन के गेट के पास आकर खड़े हो गए। आरोपी यहां भी आ गए और अभद्रता करने लगे। दोबारा हमारे साथ मारपीट की। आरोपी मेरी साड़ी खींचन लगे। हमने विरोध किया तो हमें ट्रेन से धक्का दे दिया। हम ट्रैक के दूसरी तरफ गिरे, इसके बाद कुछ पता नहीं...।
महिला ने बताया युवक उसका रिश्तेदार है। ट्रेन में जब आरोपी मुझे परेशान करने लगे, तो उसने खुद को मेरा पति बताया। ऐसा उसने इसलिए कहा था कि आरोपी मुझे परेशान करना बंद कर दें। रातभर महिला और उसका रिश्तेदार ट्रैक के किनारे बेहोश पड़े रहे। सुबह लोगों ने लाइनमैन को जानकारी दी। इसके बाद दोनों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआत में घटना हादसा मानी जा रही थी। महिला को जब होश आया, तब उसने बताया कि उसके साथ ट्रेन में रेप की कोशिश हुई है। इसके बाद बिलौआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल के थाने न आ पाने की स्थिति में अस्पताल में ही एफआईआर दर्ज की गई। महिला शादीशुदा है। 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है कि आरोपी आखिरकार कौन हैं। घायलों से पता लगा है कि आरोपी ग्वालियर स्टेशन के बाद उनके सामने आकर बैठे थे। वे नशे में लग रहे थे। ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन गुजरते ही वे अभद्रता पर उतर आए थे। अब पुलिस इसी बयान के आधार पर पड़ताल कर रही है। ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन रात 11 बजे आई थी। रात के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। झांसी स्टेशन पर भी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है आरोपी वहीं उतरे होंगे।
बिलौआ थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया, महिला के फोटो खींचने पर बदमाशों से विवाद और मारपीट हुई। धक्का देने से महिला और उसका रिश्तेदार ट्रेन से गिरकर घायल हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









