हरीशंकरपुरम में पकड़ा नकली घी-तेल का कारोबार, व्यापारी गिरफ्तार
Jun 21 2023
ग्वालियर। हरीशंकरपुरम में अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापामारी में नकली घी और तेल का कारोबार पकड़ में आया। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने कारोबारी संजीव अग्रवाल के घर व गोदाम पर रेड की। यहां अवैध शराब की पेटी लेकर कारोबारी घर के अंदर भागता दिखा उसी दौरान पुलिस अंदर घुस गई। जब यहां अंदर सर्चिंग कि तो पता चला कि लाखों की अवैध शराब के साथ ही नकली घी बनाने का पूरा सेटअप और हजारों की संख्या में नोवा, सांची सहित कई ब्रांड के रैपर मिले। कारोबारी संजीव अग्रवाल पर मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यहां लंबे समय से नकली घी का कारोबार किया जा रहा था। फूड सेफ्टी टीम से मौके पर घी व तेल के सैंपल कराए गए। आबकारी की टीम ने अवैध शराब का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस कारोबारी संजीव अग्रवाल के निवास ई 37 हरीशंकरपुरम पर पहुंची तो पता चला कि संजीव का डी-13 में किराए का गोदाम भी है। घर पर बड़ी मात्रा में महंगे ब्रांडो की शराब और घी बनाने का सेटअप मिला। घी के टीन में ढ़क्कन लगाने की मशीन के साथ छोटी पालीथिन पैकिंग करने की मशीन भी मिली। घर और गोदाम पर घी व रिफाइंड तैयार करने का कारोबार किया जाता था। पुलिस ने फूड सेफ्टी टीम और आबकारी विभाग को सूचना दी गई। डीएसपी क्राइम ब्रांच शियाज केएम व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
संजीव के घर व गोदाम से कई ब्रांडेड घी के रैपर्स मिले है, जिसमें रतन, श्रीअनमोल, तिरूपति, कृष्णा, सरस, मोहनभोग, अमूल, सांची और नोवा ब्रांड के रैपर बडी मात्रा में पाए गए। घी जैसे ऐसेन्स की दो बोतल, एक अमूल घी की टीन पाई गई। गोदाम पर रिफाइण्ड महाकोष आइल के एक लीटर वाले 10 पैकेट पाए गए। मौके से घी के दो नमूने, रिफाइंड महाकोष आयल एवं ऐसेंस के कुल चार नमूने लेकर शेष सामग्री को जप्त किया गया।
अवैध शराब मिली
ओक्समिथ हरियाणा कुल 9 बोतल, रेड लेवल 12 बोतल, ब्लैक व्हाईट की कुल तीन पेटी जिसमें दो पेटी हरियाणा की हैं एक पेटी में 12 बोतल, तथा दूसरी में 8 बोतल हैं। एक पेटी और जिसमें कुल 9 बोतल है, पीटरस्का की दो पेटी एक में 12 तथा दूसरे में 8 बोतल, जे एंड बी 10 बोतल, एक पेटी ब्लैन्डर प्राईड सहित कुल 1.70 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









