प्रभात फेरी में हजारों ऋषि प्रसाद ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए

Jun 21 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में प्रति माह आयोजित हरिनाम प्रभात फेरी दीनदयाल नगर में निकाली गई, जो कि कुशवाह मार्केट से शुरू होकर सी सेक्टर महाराजा कॉम्प्लेक्स ई सेक्टर से खेल मैदान पार्क जी सेक्टर विचरण करते हुए वापिस कुशवाह मार्केट डीडी नगर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। प्रभात फेरी का जगह जगह भक्तों द्वारा जल फल मिष्ठान वितरण कर चलित वाहन पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समापन पर सामूहिक आरती कर सबका मंगल सबका भला हो की प्रार्थना की गई।
पांच किलो मीटरतक विचरण कर भक्तों ने गुरु भक्ति से भरे भजनों के साथ हरि नाम संकीर्तन कर वातावरण को मंगल मय बनाते हुए दीनदयाल नगर वासियों को घर-घर जाकर हजारों ऋषि प्रसाद ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए। 
हरिनाम प्रभात फेरी में विशेष रूप से आश्रम संचालक अर्जुन भाई, बलबीर सिंह परमार, ओपी वाजपेई, अरविंद वाजपेई, ऋषि पाठक, सीबी शर्मा, राजू लछकार, सोनू रमेश सिंह कुशवाह, जेपी सिंह, नमो नारायण तिवारी, गोविंद राठौर, प्रदीप रावल, दुर्गेश भदौरिया, श्रीमती मुन्नी चौहान, गुड्डी सिकरवार, मथुरा देवी, भगवान देवी वर्मा, किरण वर्मा, कृष्णा परमार, माला मिश्रा, सुमन सिंह इत्यादि मौजूद रहीं।