भू-माफियाओं द्वारा जमीन विवाद में आदिवासी महिलाओं को बाल पकडक़र लात-घूसे मारे
Jun 20 2023
ग्वालियर। जमीनी विवाद में आदिवासी महिलाओं की भू-माफियाओं द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ती की है। वीडियो में आधा दर्जन युवक तीन महिलाओं को बाल पकडक़र घसीटते हैं फिर मुंह और चेहरे पर लात घूसे मारकर बेहरमी से पीटते हैं।
अपने बचाव में महिलाओं ने भी आरोपियों से हाथापाई की। मारपीट में घायल हुई महिलाओं को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भेजकर दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि मारपीट में घायल महिलाओं का आरोप है कि उन्हें, रामनगर आदिवासी बस्ती में सरकारी जमीन पर शासन की तरफ से पट्टा मिला है, लेकिन कुशवाह समाज के कुछ लोग उन्हें पट्टा होने के बाद भी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे। उन्होंने बाकायदा इसके लिए विवाद ना बढ़े कुशवाह समाज के लोगों को पट्टा होने के बाद भी पैसे दे दिए, लेकिन फिर भी कुशवाह समाज के लोगों की नियत बदल गई, उन्होंने जमीन पर निर्माण करने से इंकार कर दिया। जब आदिवासी महिलाओं ने इस बात का विरोध किया और अपनी जमीन पर कब्जा वापस मांगा तो कुशवाहा समाज के लोग मारपीट पर आमदा हो गए।
तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने तीन आदिवासी महिलाएं ममता, सुनीता और रानो आदिवासी को लात घूसों से बेरहमी से पीटा, जब उन्हें बचाने के लिए उनके परिवार के कुछ सदस्य आए तो उन्हें भी उन्होंने बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में सुनीता नाम की महिला को गंभीर रूप से चोटें आई हैं, बीच-बचाव करने आए सुनीता के पति संजू को भी बेरहमी से पीटा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
महिला रानो का आरोप है कि दबंग वहां निर्माण कार्य करने देना नहीं चाहते है। इसके लिए आए दिन विवाद कर रहे हैं। वहीं मारपीट की शिकार दूसरी महिला ममता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। लगातार हम पर हमले हो रहे हैं। दूसरे पक्ष ने इन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
झांसी रोड थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शत्रुघन मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जमीन को लेकर यह विवाद है दोनों पक्ष जमीन पर अपना अपना कब्जा बता रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष पर आरोप है कि वह सरकारी जमीनों पर कब्जा करके उसे बेच रहे हैं, माफियाओं की नेताओं से सांठगांठ है, इसलिए वे दबंगई दिखाकर गरीबों को डरा धमका कर, पट्टी वाली जमीन को खाली कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









