अधिवक्ताओं ने फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर व कलाकारों पर एफआईआर करवाने सौंपा ज्ञापन
Jun 20 2023
ग्वालियर। फिल्म ‘आदिपुरुष’ संपूर्ण भारत में भिन्न-भिन्न भाषाओं में रिलीज हुई है, फिल्म में भगवान श्रीराम व हनुमानजी के रंग रूप, चरित्र व डायलॉग बहुत ही अमर्यादित है इन्हें सुनने वह देखने में भारतवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। एडवोकेट अंकित वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने थाना इंदरगंज ग्वालियर पर एक शिकायती रूपी ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें फिल्म निदेशक ओम राऊत, फिल्म निर्माता भूषण कुमार, फिल्म कलाकार प्रभास, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री कृति सेनन, डायलॉग राइटर मनोज मुतशिर आदि व अन्य फिल्म से जुड़े हुए लोगों पर एफआईआर करने का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालों में अंकित वशिष्ठ, विकास शर्मा, चैन सिंह राजपूत, धर्मेंद्र जैन,मोहित भदौरिया, देवेंद्र गुर्जर, आकाश दुबे, करण वर्मा, अमन शर्मा, पिंटू शायवार, ब्रिजेश तिवारी,मनोज धनतोलिया, भारत भूषण बाथम, राहुल तिवारी, सोनू जाटव, देवेश तोमर, दिव्या ओझा अमित शर्मा, आदि लोग प्रमुख रूप से विरोध स्वरूप उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









