समर कैम्प पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सपन्न
Jun 20 2023
ग्वालियर। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा एमपीसीटी ग्राउंड पर समर कैम्प पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया तथा कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी केअध्यक्ष संजय क_ल द्वारा की गई, और कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के सचिव मधुराज शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही सरदार ग्यान सिंह कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर शिव कुमार शर्मा द्वारा माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश बावू अन्नोटिया ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने कहा की जो सिखा है उसका निरंतर अभ्यास अवश्य रूप से करना चाहिए। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष संजय क_ल द्वारा 5 खिलाडिय़ों (रिषभ जेना, आर्यांश शर्मा, कबीर शर्मा, उदय प्रताप, देव झा) को लाइफ टाइम स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
समर कैम्प पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के अवसर पर योग इंस्ट्रक्टर एवं अम्पायर अंजनी शर्मा, सीनियर खिलाड़ी अपर्णा श्रीवास्तव, तस्मिया रहमान, ट्विंकल शर्मा, सीनियर बॉयज टीम के कप्तान वरुण शिंदे, अभय शर्मा, संचय जोशी, कान्हा, आदर्श, राज बघेल, तनय शाक्य एवं अन्य खिलाड़ी इशिका वर्मा, तूलिका जेना, जानकी ओझा, अभिमन्यु ओझा, देवेन्द्र वर्मा, निशांत पाल, कान्हा शर्मा, दक्शिता शर्मा, आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









