अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया
Jun 20 2023
ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी को कार्य पद्धति से अवगत कराने के लिए किया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भारत में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों कानूनी ज्ञान एवं सामग्री में होने वाले लाभों को लेकर जागरूक करती है। यहां संगठन ग्राहकों को सामग्री बाजार से खरीदते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे उन्हें संपूर्ण लाभ मिल सके एवं खरीदी हुई सामग्री से हमारी सरकार को भी कोई नुकसान ना हो इन बातों से ग्राहक पंचायत उपभोक्ता को अवगत कराने का कार्य कर रही है। उपभोक्ता किस तरह से कर सकता है एवं अपने हक की लड़ाई किस तरह से एक उपभोक्ता लड़ सकता है उसके बारे में भी यहां संगठन उपभोक्ता को अवगत कराता है एवं उनका सहयोग करता है।
भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यालय में प्रांत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक गीत एवं मंत्र के साथ की गई। मुख्य वक्ता लोकेंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन मैं बताया कि पहला मध्य भारत प्रांत का कार्यशाला भोपाल में आयोजित हुआ है इस संगठन की स्थापना 1974 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। संगठन का उद्देश ग्राहकों को जागरूक करने शोषण से बचाना है।
निवेदिता चतुर्वेदी मैं अपने उद्बोधन में बताया कि संघ का उद्देश्य सिर्फ ग्राहक को जागरूक करना नहीं है बल्कि ग्राहक की जागरूकता से देश को क्या लाभ होगा और कैसे यहां देखना भी होता है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति श्रीलंका और पाकिस्तान में आज उपस्थित हो चुकी है। इस स्थिति से बचने के लिए हमें अपने देश के ग्राहकों को जागरूक करना आवश्यक है। इसके साथ ही आगे कहते हुए उन्होंने बताया कि हमारे भारत देश से भारत रतन मदर टेरेसा को मिला जिन्होंने एक अनुकूल परिस्थितियों में शिक्षा देने का कार्य किया था। परंतु सावित्रीबाई फूले जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रथम शिक्षा देने का कार्य किया, जब शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। ऐसी स्थितियों में शिक्षा दी, उन्हें हमारे देश से कोई भी सम्मान नहीं मिला। अंतिम आभार आशा सिंह ने देते हुए कहा ग्राहक पंचायत ग्राहकों को जागरूक कर उनके हित के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के सानिध्य में स्वरोजगार से कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें वैशाली बारी, संजना श्रीमाली, निशा सिंह, नीतू सेंगर, मनीषा चंद्रवंशी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा सिंह केंद्रीय महिला जागरण प्रमुख, नीलम जगदीश गुप्ता, निवेदिता चतुर्वेदी, अनिला जगत, लोकेंद्र मिश्रा, मोनिका जैन एडवोकेट, सरिता शर्मा, प्रतिमा हरित, मनीषा चंद्रवंशी, अंजुला सोनी, सुधा बैस आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









