आसाराम बापू के भक्तों ने लगाया शरबत मेला

Jun 19 2023

ग्वालियर। संत आसाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पड़ाव पर शरबत मेला आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल युवा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शरबत मेला में दोपहरी में राहगीरों व आगुंतकों को गर्मी में शीतल शरबत पिला कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीरांगना की शहादत को सादर नमन किया।