अव्यवहारिक सौंदर्यीकरण का व्यापारी करेंगे विरोध
Jun 19 2023
ग्वालियर। महाराज बाड़े पर सौंदर्यीकरण के नाम पर जो काम किए जा रहे है, उसके चलते व्यापारियों एवं आम जन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों को लेकर कॉन्फेडरेशन ऑफ आूल इंडिया ट्रेडर्स की ग्वालियर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार कर निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
कैट के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी एवं जिला महामंत्री मनोज चौरसिया, टोपी बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप वैश्य, दीपक जैन ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन देते हुए मांग की कि गांधी मार्केट से माधवगंज जाने के लिए टाउन हॉल के सामने जो पेडस्ट्रियल जोन बनाया जा रहा है, वहां ट्रेफिक के आवागमन के लिए 20 फीट चौड़ी सडक़ बनाई जाये, इससे जो आमजन माधवगंज या माधवगंज से आगे कही जाना चाहते हैं तो उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े अन्यथा उन्हें बेवजह पूरे सराफ़ा और दौलतगंज का चक्कर लगा कर वहां जाने का रास्ता मिलेगा, जिसके चलते सराफा व दौलतगंज में अनावश्यक ट्रैफिक के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनेगी, जो कि अव्यवहारिक है।
बाड़े पर पार्किंग का बहुत ज़्यादा भार है जो कि वहा पर बनाई गई पार्किंग से पूरा नहीं हो रहा है, अत: गजराराजा स्कूल में जो ख़ाली मैदान है वाह्य पर पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाये। बाड़े पर टॉउन हॉल के बाहर चल रहे सौंदर्यीकरण के चलते नगर निगम के द्वारा वहा संचालित पार्किंग बंद कर दी गई है। जब तक गोरखी में बन रही पार्किंग पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो जाती तब तक पार्किंग व्यवस्था बाड़े पर ही करवाये जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









