एक बाइक के साथ वाहन चोर पकड़ा
Jun 19 2023
ग्वालियर। पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु क्राईम ब्रांच व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापाखाना, महाराज बाड़ा पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक दौलतगंज की तरफ से एक बाइक बिना नम्बर की लिए एक युवक को पकड़ा।
मोटर सायकिल के दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा प्रस्तुत नही किये जा सके। संदिग्ध युवक से बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकिल चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गये युवक ने स्वयं को ग्राम तलैयापुरा थाना इन्दरगढ़ जिला दतिया का रहने वाला बताया।
पूछताछ में चोर ने खुलासा किया कि उसने 15 जून को बाइक चोरी की थी। चोर होटल राज राक्सी टॉकीज में साफ-सफाई का काम करता है। ज्ञात हो कि फरियादी संजीव रजक निवासी दीदार कालोनी, लक्ष्मनपुरा डबरा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट कराई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









