रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की

Jun 19 2023

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने फूलबाग स्थित भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली वीरता साहस और पराक्रम की गौरवमई विभूति वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष हेमलता राव, कंचन, नवीन, गीता जी, कांता जी, हैरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन ने अर्पित की समाधि पर पुष्पांजलि
विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित जयवीर भारद्वाज, महेश मुदगल, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, रामबाबू कटारे, महेश मिश्र, कांता शर्मा, विप्र फाउंडेशन के महामंत्री हिमेश दंडोतिया, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र दुबे, अभिषेक शर्मा, संध्या शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार बसोतिया, राजेश शर्मा, सोनू वाजपेई, विजय कब्जू, श्याम बाबू शर्मा, सतीश शर्मा, पं. सुशील चतुर्वेदी, भगवानदास शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अशोक आनंद मिश्रा, गिरिराज शरण शर्मा सहित तमाम वरिष्ठ जनों ने उपस्थित होकर महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।