हम फाउण्डेशन ने 10 टीवी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया
Jun 19 2023
ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत मध्यप्रदेश मध्य भारत प्रांत शाखा समर्पण ग्वालियर एवं शाखा संस्कृति ग्वालियर का नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत तीसरे माह 10 टीवी मरीजों को फूड पोषण आहार वितरण कर किया गया। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 100 से अधिक सदस्य पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कर नि-क्षय मित्र बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीबी मुक्त भारत योजना में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। ग्वालियर में संगठन के दिनेश शुक्ला के मार्ग दर्शन में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व डॉ. राहुल गुप्ता टीबी जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सेंगर क्षेत्राधिकारी दिनरंजन श्रीवास्तव एवं डॉ. श्रीमती नीलम दीक्षित 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया।
निरंतर छ माह से चलने वाली इस योजना में प्रतिमाह नि-क्षय मित्रों के माध्यम से पीडित मरीजों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है। इस अवसर पर शाखा समर्पण के मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बाल कुमार तिवारी, जितेंद्र शर्मा, आबिद खां, किशन तोमर, रामकिशन प्रजापति, मुन्ना लाल, श्रीमती मिथलेश बघेल, चेतना तोमर, आस्था सिंह, जयंती पाल, रेखा रजाक, स्नेह लता शर्मा, शिवानी आदि मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









