बादलों पर प्री मानसून की झलक, मौसम सुहाना
Jun 19 2023
ग्वालियर। चंबल अंचल में सोमवार को चक्रवात बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। ग्वालियर सहित अन्य शहरों में सुबह सुबह रिमझिम बारिश के बाद दोपहर में भी बादल मेहरवान हुए हैं। शहर के लोगों को लगा कि मानसून आ गया है, लेकिन बाद में पता लगा कि यह चक्रवात बिपरजॉय का असर है। जिसके बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र ग्वालियर अंचल के ऊपर बना हुआ है। सोमवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश हुई है और उससे पहले तेज हवा चली है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ तेज बारिश का अलर्ट है।
चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान में तूफानी तबाही मचाए हुए हैं। यहां हो रही भीषण बारिश के चलते ग्वालियर-चंबल अंचल की ओर नमी आना शुरू हो चुकी है। इसी असर के चलते बीते रोज रविवार सुबह से ही शहर के ऊपर आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। जिस कारण लगातार बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार सुबह हल्की रिमझिम होने के बाद लगा कि अब बारिश नहीं होगी, लेकिन सोमवार दोपहर फिर तेज हवा चली और बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बना डिप्रेशन अब निम्नदाब क्षेत्र में बदल रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार निम्नदाव का क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर होगा। जिसके असर से सोमवार को मध्यम तो मंगलवार को तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। बिपरजॉय के असर से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून भी अब रफ्तार पकड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में 24 व 25 जून को सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अंचल में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही मानसून के दस्तक देने से पहले अंचल में 24 जून तक बारिश का सिलसिला चलने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत, पिकनिक के मूड में निकले शहरवासी
शहर में मौसम बदलते ही शहरवासियों का मूड भी बदल गया है। स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं। अभी तक पड़ रही भीषण गर्मी से घर में छुपे बैठे लोग अचानक बादल और रिमझिम का आनंद लेने बाहर निकल आए हैं। लोग पिकनिक के मूड में नजर आए हैं। शहर के आसपास पिकनिक स्पॉट पर भी सोमवार को चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को तेज बारिश होती है तो यह भीड़ और बड़ सकती है, क्योंकि मंगलवार व्यवसायिक अवकाश रहता है और शहर के ज्यादातर बाजार बंद रहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









