देवी प्रतिभा की कलश यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, श्रीमदभागवत शुरू

Jun 18 2023

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी प्रतिभाजी की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक शिरकत की इस दौरान 1051  माता बहने सिर पर कलश लेकर चली और बग्घी पर सवार देवी प्रतिभा के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। कथा परीक्षत मनीषा भुजबल सिंह यादव सिर पर श्रीमदभागवत की पोथी लेकर चले। 
भव्य कलश यात्रा सुबह 9 बजे कथा स्थल ताल वाली माता मंदिर से आरंभ होकर बड़ागांव मुख्य मार्ग पहुंची। कलश यात्रा में 5 हजार  से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात देवी प्रतिभा ने व्यासपीठ पर विराजमान होकर पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार कर व्यास पीठ की अर्चना की गई। इस मौके पर महंत कलिदास महाराज महंत रामभजन दास प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समस्त बड़ागांव के निवासियों ने धर्मप्रेमी जनता से कथा श्रवण का लाभ लेना का अनुरोध किया है।
कथा का समय दोपहर 12 से 5 बजे तक रहेगा। सोमवार को भागवत माहात्म्य की कथा होगी। कथा श्रवण के लिए दूरांचल से साधु संतो का समागम हो गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और भक्तों के लिए प्रतिदिन भंडारा प्रसादी की व्यवस्था है। जिससे यहां मिनी कुंभ जैसा दृश्य बन रहा है।