क्षत्रिय कल्याण समिति ने सीनियर क्राइम रिपोर्टर सहित 11 लोगों का क्षत्रिय गौरव सम्मान से किया सम्मानित
Jun 18 2023
ग्वालियर। मानव सेवा ही सच्चा क्षत्रिय धर्म है। जिस तरह महाराणा प्रताप ने पीडि़त, वंचित व शोषित समाज को साथ लेकर युद्ध लड़ा उसी प्रकार राजपूत समाज को सभी समाजों को साथ लेकर चलना चाहिए। यह बात संत कृपाल सिंह महाराज ने सिंकदर कम्पू पर क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा आयोजित क्षत्रिय गौरव सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, पूर्व पार्षद सुजीत सिंह भदौरिया व सोनू सिंह कुशवाह थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। स्वागत भाषण क्षत्रिय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष राजकरण सिंह भदौरिया ने दिया। विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि हमें सभी को साथ लेकर चलना है। यही क्षत्रिय धर्म हैं।
मुख्य वक्ता आशीष प्रताप सिंह ने राजपूतों से आव्हान किया कि वे अपने बच्चों को गीता एवं रामायण जैसे अक्षुण्य ग्रंथों का ज्ञान भी दें। इस दौरान विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के सीनियर क्राइम रिपोर्टर हरपाल सिंह चौहान सहित 11 समाजबंधुओं को क्षत्रिय गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आभार पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम सिंह जादौन ने व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. पीपी सिंह जादौन (फिजीशियन), रघुराज सिंह सेंगर(रिटायर्ड थानेदार), गीता भदौरिया(कार्यकारिणी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा), डॉ. मंजू सिंह (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर), नत्थू सिंह जादौन (पूर्व पार्षद), हरपाल सिंह चौहान (सीनियर क्राइम रिपोर्टर), डॉ. कौशलेंद्र सिंह तोमर (संचालक आयुष्मान हॉस्पीटल), अमर सिंह चौहान (नायब तहसीलदार), उदल सिंह परिहार (रिटायर्ड सेवानिवृत थानेदार), विजय पाल सिंह परमार (सेवानिवृत एएसआई) व सुधा राजावत (समाजसेवी) को सम्मानित किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









