अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की संभागीय बैठक संम्पन

Jun 18 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की संभागीय बैठक महावीर भवन कंपू में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कुशवाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह विदिशा वाले रहें। कार्यक्रम में वार्ड 65 के पार्षद भूपेंद्र सिंह कुशवाह को संभागीय अध्यक्ष कुशवाह समाज के समाजसेवी हरी सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष की दायित्यव सौंपा गया।  इसके आलवा महिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गईं। जिसमे सभी का शॉल श्रीफल देकर सभी पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। संभागीय बैठक का उद्देश्य जुलाई माह में भोपाल में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कुशवाह महासभा महाकुभ कि तैयारियो की रूप रेखा तैयार करने तथा भोपाल में एक लाख से ज्यादा समाज जनो को भोपाल में बुलाने के साथ ही विधानसभा चुनावों में अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए ताल ठोकी।
सभागीय सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह विदिशा वाले, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय सचिव प्रेम सिंह कुशवाह, के अलावा ग्वालियर के अलावा भिंड, मुरैना, दतिया, सहित संभाग भर से कुशवाह समाज के लोग मौजूद रहें।