इन्द्रप्रस्थ हॉस्पिटल में आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा एवं औषधि शिविर

Jun 18 2023

ग्वालियर। ओम जय माँ पीताम्बरा शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित इन्द्रप्रस्थ हॉस्पिटल में आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं औषधि वितरण शिविर जिसका लाभ ग्रामीण इलाक़े के कऱीब 263 लोगों ने लिया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला एवं शिशु रोग आदि सभी चिकित्सकों द्वारा जाँच एवं उपचार हेतु नि:शुल्क परामर्श और दवाई मुहैया करायी गई।
मुख्य रूप से ग्राम रेंहट, माहरामपुरा, श्यामपुरा,चराई, घटिगांव आदि समस्त गाँव के सरपंच मौजूद रहे।
शिविर की अध्यक्षता हॉस्पिटल संचालक हर्षवर्धन सिंह तोमर द्वारा की गई और सभी आमजन को सूचित किया गया कि यह शिविर प्रत्येक रविवार को लगा करेगा।