पुरुषों के साथ महिलाएं भी हर कार्य व समाजसेवा में आगे है- प्रवीण गंगवाल

Jun 18 2023

ग्वालियर। जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला शाखा सीपी कालोनी मुरार का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिंटी सेंटर स्थित पंचवटी गौरव रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला शपथ अधिकारी श्रीमती शीला टोंग्या, संयुक्त मंत्री राजेश जैन बंटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व पुरुष शपथ अधिकारी राकेश जैन, नवीन सदस्य शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन व राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव जैन एडवोकेट थे। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंगलचरण नृत्य कु. पीहू जैन एवं स्वागत नृत्य ज्योति जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन संस्था के अध्यक्ष नीरज जैन दिया। पूर्व सचिव परिधि बाकलीवाल ने सालभार कार्य किये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महिलाओं ने अतिथिओ का चंदन का तिलक व पुष्पमाला से स्वागत कर सात्कार किया।   
शपथ अधिकारियों ने नवीन संरक्षण गण एन के जैन शरद जैन बाकलीवाल सीमा जैन, अध्यक्ष नीरज जैन परिधि जैन बाकलीवाल, उपाध्यक्ष-आशीष जैन रश्मि जैन, सचिव-संजय जैन बाकलीवाल श्वेता जैन, सहमंत्री-नीरज जैन नीतू जैन, कोषाध्यक्ष-प्रवीण जैन अनीता जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य:- बृजेश जैन,कविता जैन, डी के जैन-सीमा जैन, महेन्द्र जैन-रुबी जैन, सुभाष जैन-नमिता जैन, संजय जैन-शशी जैन ने 2023-24 की विधिपूर्वक शपथ दिलाई। 
समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि पुरुषों के साथ नारी ही समाज के हर कार्यो को विश्वास व लग्न के साथ निभाती है। नारी शाक्ति ही समाज मे आगे आकर मानव सेवा व सामाज एवं धार्मिक अनुष्ठान को बहुत खूबी के साथ महिलाए हिस्सेदार बनाती है। महिला हमेशा हरा कार्य व समाज सेवा में आगे है बल्कि पीछे नही है।नवनिर्वाचित संस्था के अध्यक्ष नीरज जैन परिधि जैन एवं सचिव संजय बाकलीवाल श्वेता जैन ने मुख्य अतिथिओं को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मान किया  कार्यक्रम का संचालन राजीव जैन एडवोकेट ने आभार सचिव श्वेता जैन ने किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन व महिला संस्था के पुरुष व महिलाए द्वारा 2023-24 तक होने वाले कार्यक्रम में मानव सेवा के तहत डॉक्टरो द्वारा चेकप शिविर केम्प, महिलाओ को बेटी बचाओं सेमिनर, पर्यावरण अभियान, अन्धा आश्रम में सामान वितरण, मूक पाक्षियो को दाना पानी देना, पानी की प्याउ लगावान, गरीब लोगो को कपडें वितरण, पौध रोपन, धार्मिक कार्य, आदि कार्यकम आयोजित करेगी।