लक्ष्मीगंज क्षेत्र स्थित कुएं में गिरे गोवंश को दमकलकर्मियों ने निकाला सुरक्षित बाहर

Jun 17 2023

ग्वालियर। गत रात्रि में लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के पीछे निजी भूमि पर स्थित खेती के लिए उपयोग हो रहे कुएं में गोवंश गिरने की सूचना मिलते ही निगम के दमकल अमले ने त्वरित सक्रिय होकर 5 घंटे की मेहनत के बाद गोवंश को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। भवन अधिकारी एवं पटवारी द्वारा जांच करने पर खसरे में यह श्रीमती लक्ष्मी बाई पत्नी नंदराम, मोहन सिंह, दयाराम, नारायण, लालचंद पुत्रगण नंदराम के नाम दर्ज पाया गया।
गत रात्रि 10 बजे के लगभग नगर निगम के फायर विभाग को सूचना मिली कि लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के पीछे निजी भूमि पर स्थित खेती के लिए उपयोग हो रहे एक कुएं में गोवंश गिर गया है। सूचना मिलते ही तत्काल महाराज बाड़े फायर स्टेशन से एक वाहन और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रयास शुरू कर दिए। इसके साथ ही निगम की एक एंबुलेंस और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और दो कर्मचारियों ने कुएं में उतर कर गोवंश को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत करने के बाद रात्रि लगभग 3 बजे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर निगम की एंबुलेंस से उपचार हेतु भिजवाया गया।