लाड़ली बहनों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद
Jun 17 2023
ग्वालियर। मतदान केंद्र क्रमांक 36, 37, 38 गोले का मंदिर स्थित कुंज विहार कॉलोनी पर एकत्रित लाडली बहिनों ने एक-एक हजार रुपए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके खाते में सीधे पहुंचने पर प्रसन्न बहिनों ने पत्र लिखकर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेशू राजावत, रेखा जादौन, शिखा गौर विशेष रूप से उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभान्वित बहिनों ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश के मुखिया इस तरह हम महिलाओं को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा एक एक हजार रुपए मिलने पर हम लोग बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भाई होने का फर्ज पूरी तरह से निभाया है। हम उनकी लंबी आयु की प्रार्थना प्रभु से करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमें घर बैठे ही एक एक हजार रुपए दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने ये योजना लॉन्च करके अच्छा काम किया है। हम चाहते हैं कि भाई शिवराज आगे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे। मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून को 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए डाले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









