हाफ वे होम मे निवासरत छिंदवाड़ा की महिला को उसके पिता से मिलबाया

Jun 17 2023

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा संचालित महिला हाफ वे  होम मे निवासरत महिला रज्जो (परिवर्तित नाम) जो की मानसिक आरोग्यशाला से उपचार उपरांत महिला हाफ वे होम मे फरवरी 2023 मे स्थानांतरित कर दी गई थी।
हाफ वे होम के कर्मचारी महेंद्र कुशवाह के सतत प्रयास से रज्जो  निवासी ग्राम उमरी खुर्द जिला छिंदवाड़ा के परिवारजनों मे पिता से संपर्क किया गया।
 रज्जो के पिता उनको घर ले जाने मे असमर्थ थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेडक्रॉस स्टॉफ महेंद्र कुशवाह के द्वारा रेडक्रॉस सचिव नवल किशोर शुक्ला को उनकी स्थिति के बारे मे अवगत कराया गया। तब सचिव के आदेशानुसार महेंद्र कुशवाह एवं विजय कुमार शर्मा, एवं महिला गार्ड के द्वारा रज्जो को उसके घर छिंदवाड़ा छोड़ा गया। इस मोके पर रेडक्रॉस ग्वालियर से निशिकांत मिश्रा, राधवेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कुशवाह, विजय कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, रेहमान खान आदि लोग उपस्थित थे। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा निरन्तर महिलाओ को उनके घर भेजनें के प्रयास किये जा रहे है।