ऊर्जा मंत्री के भाई को कार से कुचलकर मारने प्रयास, बची जान -पांच गिरफ्तार, एक फरार
Jun 17 2023
ग्वालियर। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के छोटे भाई पर कुछ बदमाशों ने कातिलाना हमला किया है। बदमाश गाली गलोज कर रहे थे, जब उनको रोका तो वह गुस्से में आ गए। कार को घुमाकर लाए और ऊर्जा मंत्री के भाई पर चढ़ाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। कार सवारों ने ऐसा दो बार किया, किस्मत से एक ट्रैक्टर बीच में आ जाने से कार सवार अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।
घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ऋतुराज होटल के पास गत देर रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि एक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
हजीरा कांचमिल निवासी बबलू तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई हैं और उनका पुरानी छावनी चौराहे पर ऋतुराज होटल है। गत रात वह होटल के पास खरीदी गई जमीन पर काम देखने के लिए स्टॉफ के साथ वहां पर चल रहे काम को देखने गए थे। काम देखकर वह वापस आ रहे थे कि तभी एक स्कार्पियो व अन्य कार से करीब आधा दर्जन लोग आए और सडक़ पर खड़े होकर आपस में गाली गलौज करने लगे। काफी देर से उनकी गाली गलौज सुन रहे बबलू तोमर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे ही उलझने लगे।
उनके साथ मौजूद स्टॉफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने तो होटल संचालक वहां से जाने लगे, इसी बीच गाली गलौज कर रहे बदमाशों ने अपने वाहन स्टार्ट किए और उन पर अपने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पहली बार में वह अपने स्थान से हट गए तो दोनों वाहन चालकों ने उन पर दोबारा वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन इसी समय एक ट्रैक्टर के बीच में आने पर वह बच गए। मामले का पता चलते ही अन्य स्टॉफ के सदस्य भी वहां पर पहुंच गए तो हमलावर भागने लगे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अपने वाहन को भगा ले गया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उनकी पहचान दिलीप राठौर, प्रवीण राठौर, भूरा उर्फ बृजेन्द्र राठौर, भूरा कंषाना और कुलदीप राठौर के रूप में हुई। साथ ही पता चला है कि जो बदमाश भाग निकला है उसका नाम संजय राठौर है, साथ ही पता चला है कि सभी आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं। जब यह कार चढाने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें पता भी नहीं था कि उनका पाला किससे पड़ा था।
पुलिस ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली है। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है, क्योंकि जिस तरह उन्होंने घटना को अंजाम दिया, उससे उनका इतना एग्रेसिव होना समझ में नहीं आ रहा है।
इस मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि कार से कुचलकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पांच आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक फरार हो गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









