कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने विभिन्न स्थानों पर शीतल प्याऊ का शुभारंभ किया
Jun 16 2023
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने समाज सेवा के संकल्प को विस्तृत करते हुए ग्वालियर महानगर के विभिन्न स्थानों पर शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था मटकों के माध्यम से की। संस्था द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मटकों के माध्यम से शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की, ताकि इस भीषण गर्मी में कार्यालयीन कर्मचारियों को शीतल जल प्राप्त होता रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा हेमलता राव ने शीध्र ही शहर के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार से पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन, संगठन मंत्री ऋषि जैन, वरिष्ठ सदस्य मुकेश जैन, वरिष्ठ सदस्य गीता सूर्यवंशी, हैरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









