शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया
Jun 16 2023
ग्वालियर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ग्वालियर इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जेएएच में किया गया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ग्वालियर इकाई के सचिव डॉ. सुनील बुचके ने उक्त जानकारी देते हुए बताया रक्तदान शिविर में चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सा छात्रों एवं महानगर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उत्साह के साथ भाग लिया, साथ ही साथ आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आरके एस धाकड़, डॉ. एस के शर्मा, डॉ. जे एस नामधारी, डॉ. सुनील बुचके द्वारा किया गया। डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, प्रो डॉ एसएस यादव, डॉ राकेश बघेल, डॉ अनिता आर्य, डॉ. शिल्पा बुचके के साथ अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
चिकित्सा छात्रों में देवाशीष कान्हेरे, मयूर उत्तमानी, विनायक शर्मा, कृष्णा महाजन आदि ने शिविर में सहर्ष योगदान दिया। इस शिविर के अंतर्गत गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों द्वारा कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









