15 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक से रिश्तेदार ने दुष्कृत्यकर हत्या कर लाश फेंकी, आरोपी पकड़ा
Jun 16 2023
ग्वालियर। ग्वालियर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिजौली गांव में रहने वाले आठ वर्षीय बालक की उसके रिश्तेदार ने ही बेरहमी से हत्या कर डाली। बालक 15 दिन से लापता था। हत्या उसके लापता होने के कुछ देर बाद ही कर दी गई थी। संदेही को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी सुना दी।
बिजौली के पारसेन गांव में रहने वाले 8 वर्षीय मासूम की हत्या का राज खुल गया है। आरोपी ने दुष्कृत्य करने की बात कुबूल की है। आरोपी को लेकर पुलिस शुक्रवार सुबह वहां पहुंची, जहां उसने लाश को गड्ढे में फेंका था। यहां तालाब किनारे मिट्टी के अंदर से कंकाल मिल गया है। बताया जा रहा है, बालक के शव का कुछ हिस्सा जानवर नोंचकर खा गए। लोअर से उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। कंकाल पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस आरोपी से अभी और पूछताछ में लगी है।
बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारसेन गांव में रहने वाला 8 वर्षीय बालक ध्रुव माहौर पुत्र किशोर माहौर 31 मई को दोपहर 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी, लेकिन उसकी हत्या की जा चुकी थी। हत्या करने वाला उसका रिश्तेदार जितेंद्र माहौर परिवार के साथ ही घूम रहा था। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो उसने हत्या का राज खोल डाला। उसने कहा कि वह बालक को अपने साथ ले गया था। उसने बालक के साथ दुष्कृत्य किया।
इसके बाद उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। उसकी लाश भी तालाब किनारे गड्ढे में फेंक दी। यहां निर्माण कार्य चल रहा था। मिट्टी हाथ से डाली, जिससे शव पूरी तरह अंदर नहीं छिपा था। जैसे ही बारिश हुई तो शव बाहर निकल आया। इसके बाद जानवर मांस खा गए।
पुलिस जब शुक्रवार की सुबह जब घटना स्थल आरोरी गांव में पहुंचे तो यहां कंकाल मिल गया। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी स्पॉट पर बुला लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में घटना स्थल से मृतक का कंकाल नुमा शव मिला है। स्पॉट से मृतक छात्र का सिर, हड्डी, पसलियां, जबड़ा के अलावा उसके अंडर गारमेंट्स, लोअर के अलावा आरोपी की साफी भी बरामद हुई है। पुलिस ने यह सभी बरामद कर डीएनए टेस्ट के लिए निगरानी में ले ली है। लोअर से परिजनों ने पहचान की। इसके बाद कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।
बतादें कि बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारसेन गांव का रहने वाले किशोर माहौर का बेटा ध्रुव 31 मई को दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसे परिजन ने तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। दो जून को अपहरण का मामला बिजौली थाने में दर्ज किया गया। बच्चे का सुराग न लगने पर बिजौली थाने के अलावा बेहट, हस्तिनापुर, उटीला थाने के पुलिस अधिकारियों को भी पड़ताल में लगाया। इसी बीच पुलिस को एक सुराग मिला। इसी पर काम करते हुए संदेही को हिरासत में लिया तो उसने बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। जिस संदेही को पकड़ा है, वह उसका रिश्तेदार ही लगता है और बच्चा उसे चाचा कहकर बुलाता था। वह परिजन के साथ ही घूम रहा था, जिससे उस पर शक न हो।
50 हजार का इनाम था घोषित
बच्चे का सुराग नहीं लग रहा था। इसके चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतेंद्र घुरैया ने बच्चे की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस संबंध में फेसबुक पेज पर भी वीडियो अपलोड की थी।
जब आरोपी से पूछा कि हत्या के पीछे क्या वजह रही है तो उस ने कुबूल किया है कि वह चॉकलेट का लालच देकर ध्रुव को दुष्कृत्य करने ले गया था। छात्र रोने लगा तो उसे लगा कि अब वह सभी को बता देगा और राज खुल जाएगा। इसलिए वह उसे आरोली के जंगल में ले गया। यहां एक गड्ढे में भरे पानी में मासूम का सिर डालकर आरोपी ऊपर से बैठ गया। कुछ देर तड़पने के बाद मासूम शांत हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









