रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य:एसपी चंदेल

Jun 15 2023

ग्वालियर। जेसीआई इंडिया जोन 6 द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन किया गया जिसमे सभी आर्गेनाईजेशन द्वारा भाग लिया गया गया। ग्वालियर में मंडल 6 के संयुक्त तत्वाधान में सभी लोकल आर्गेनाईजेशन जेसीआई ग्वालियर संकल्पशक्ति, मृगनयनी, ओस, अपनत्व, युवाशक्ति, आदर्श, ग्वालियर, सुरभि, प्रेरणा, मेट्रो, द्वारा आरोग्यधाम चिक्तिसालय एवं अनुसंधान केन्द्र में जेसीआई ग्वालियर संकल्प शक्ति एव जेसी आई डबरा दोनों ने मिलकर आयोजित शिविर में 141 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। कार्यक्रम में एसपी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित थे।
एसपी राजेश चंदेल ने कहा रक्त का आज तक कोई विकल्प नही रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ को रक्तदान करना चाहिए। समाज सेवी डॉ केशव पाण्डेय ने कहा रक्तदान महादान है। आपका थोड़ा सा ब्लड किसी पीडि़त व्यक्ति की जिंदगी को बचाने मदद कर सकता है। नवल किशोर शुक्ला सचिव रेडक्रोस सोसायटी ने कहा रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर कैंसर पीडि़त मरीज को बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध करवाते है थैलिशिमिया पीडि़त बच्चो का रजिस्ट्रेशन करके उनको लाइफ टाइम नि:शुल्क ब्लड मिलता है।
 जेसीआई खंडवा द्वारा 101 यूनिट, जेसीआई श्योपुर 87 यूनिट, जेसीआई भोपाल 105 यूनिट, जेसीआई शिवपुरी डायनामिक, स्वर्णा, क्विन द्वारा 101 यूनिट एवं जेसीआई मुरैना द्वारा 51 जेसीस ऑफ गुना पायोनियर, सेंट्रल गुना 101  यूनिट ब्लड का डोनेशन किया गया।  
ग्वालियर में कई सामाजिक संस्था फ़ूड फॉर नीडी ग्वालियर ने 165 यूनिट ब्लड डोनेशन किया, ग्वालियर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर 61 यूनिट रक्तदाम हुआ ग्वालियर में आर्मी केंट एरिया मुरार में 71 यूनिट का डोनेशन हुआ इसके अलावा भी कई संस्थाओं ने अन्य प्राइवेट ब्लड बैंक में रक्तदान किया। सबसे अधिक ब्लड रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर को दिया गया, जेएएच ब्लड बैंक को भी 103  यूनिट्स ब्लड दिया गया। पार्थ ब्लड बैंक इमरजेंसी ब्लड बैंक को रक्त प्राप्त हुआ।
जेसी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि समस्त ग्वालियर चंबल संभाग में  500 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेशन हुआ सभी रक्तदाता रक्तसेवक  समाजसेवी संस्था एव जेसीस सभी ने रक्तदान के महत्व को समझा और रक्तदान करके महत्वपूर्ण योगदान किया।