उपायुक्त चौहान ने सफाई व्यवस्था देखी

Jun 15 2023

ग्वालियर। सत्यपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा गुरूवार की प्रात: 6 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 20 के वार्ड 47 के दीपक, अक्षय 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा माधवगंज, लक्कड़ खाना पुल स्थलों का निरीक्षण कर नालियों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई।