घरेलू विवाद में शादी के 17 दिन बाद पति-पत्नी ने किया सुसाइड
Jun 15 2023
ग्वालियर। डबरा के बिलौआ में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के महज 17 दिन बाद ही खुदकुशी कर ली। घटना बिलौआ थाना के जौरासी की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलौआ थाना क्षेत्र के जोरासी में एक आदिवासी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। घाटीगांव की रहने वाली रूपा आदिवासी की शादी जोरासी के मुकेश आदिवासी के साथ घाटीगांव में 17 दिन पहले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। मुकेश आदिवासी की ये दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
मुकेश शराब पीने का आदि था और शादी के बाद से वो रूपा के साथ झगड़ा करने लगा था। गत रात रूपा और मुकेश में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मुकेश जब सो गया तो रूपा ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मुकेश की आंख खुली तो रूपा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी परिवार की मदद से मुकेश ने रूपा के शव को फंदे से उतारा।
घटना के कुछ देर बाद मुकेश ने भी रूपा की साड़ी से ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों का पीएम करवाया और परिजनों को सौंप दिए। पुलिस अब दोनों की खुदकुशी के पीछे की वजह जानने में जुट गई है।
मुकेश मेहनत मजदूरी करता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन शराब पीने का आदि था। घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि रूपा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद मुकेश ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
रूपा के पिता का कहना है कि 15 दिन पूर्व ही दोनों की घाटीगांव में शादी की थी। हम तो डबरा थे जैसे मामले की जानकारी लगी कि दोनों ने फांसी लगा ली है गांव पहुंचे और उनके शवों को लेकर यहां पीएम हाउस आए हैं।
थाना प्रभारी बिलौआ रमेश शाक्य ने बताया कि घरेलू झगड़े के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। घटना जोरासी की है। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। दोनों की शादी 17 दिन पूर्व हुई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









