सीवर चेंबर साफ करने उतरे दो सफाई कर्मियों की मौत
Jun 15 2023
ग्वालियर। हजरा थाना क्षेत्रअन्तर्गत रेशम मिल क्षेत्र में सीवर चेंबर में सफाई करने उतरे दो सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। सफाई कर्मियों की मौत से क्षेत्र में हडक़प मच गया और सहयोगियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मृतकों के परिवारीजनों को ढ़ाढस बंधाया और आर्थिक मदद व परिवार के सदस्य को नौकरी की घोषणा की।
हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया से मिली जानकारी के मुताबिक रेशम मिल क्षेत्र में सफाई कर्मी अमन और बिक्रम चेंबर की सफाई करने के अंदर उतर गए। काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए और कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो साथियों ने आवाज लगाई और आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी के सहयोग से दोनों सफाई कर्मियों को बिड़ला हास्पीटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मियों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
इधर नगर निगम सफाई कर्मियों की मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक और प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर,बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल मोके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढ़ाढस बंधाया। श्री तोमर ने मौके पर मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपए आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की घोषणा की।
मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं
हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर निगम के दो सफाई कर्मी अमन और बिक्रम की सीवर चेंबर में सफाई करते समय मौत हो गई। मौत किस कारण से हुई स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने मौत के कारणों को जानने का प्रयास किया और आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी ली। श्री शर्मा ने बताया कि शासन प्रशासन की घोर लापरवाही और बिना सुरक्षा उपकरण के अंदर भेजने के कारण दोनों सफाई कर्मियों ने दम तोड़ दिया। अगर सुरक्षा उपकरण के साथ उन्हें सीवर चेंबर में उतारा जाता तो दोनों की जान नहीं जाती। श्री शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर मैंने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से भी चर्चा की है। दोनों सफाई कर्मियों की मौत के कारणों को पता करने के उपरांत जिसकी लापरबाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी।
घटना के बाद मृतक अमन और बिक्रम दोनों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार से सहारा छिनने से परिवार पर या बीतती है यह तो वही परिवार समझ सकता है जिस पर विपदा आती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









