घर मेें उगा लिए गांजे के पेड़, मामला दर्ज ग्वालियर। एक युवक ने अपने घर में ही गांजे के पेड़ उगा लिए। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के देवरी की है। घर में गांजे की खेती का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गांजा बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। बेलगढ़ा थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवरी निवासी शिवसिंह पुत्र हरभजन रावत ने अपने घर पर गांजा लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो शिवसिंह ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। जब उसके घर में पुलिस पहुंची तो काफी पेड़ गांजे के लगे मिले। जिन्हें बरामद कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

Jun 14 2023