आवागमन को व्यवस्थित करने पुलिस ने कसी कमर
Jun 13 2023
ग्वालियर। शहरवासियों को व्यवस्थित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो और जाम आदि से निजात मिले इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सुगम आवागमन के लिए महाराज बाड़ा,सराफा बाजार और नाका चंदबदनी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिन लोगों ने सडक़ पर अतिक्रमण कर रखा था उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलाने वालों, मोटरसाइकिल में मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले और बिना वर्दी वाले ऑटो व टेंपो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने 243 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 98200 रुपए का समन शुल्क बसूला। इस समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी ऋषिकेश मीणा द्वारा यातायात पुलिस की डयूटी समय में परिवर्तन किया गया है। इस समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकाल पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे निर्धारित किया गया है।
एसपी श्री चंदेल द्वारा भीषण गर्मी में डयूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों को मिल्टन की वाटर बोतल प्रदान की गई और सभी को हिदायत दी गई है कि डयूटी के दौरान अपनी पानी की बोतल साथ में रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले बाजारों को चिन्हित किया जाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी नरेश बाबू अन्नौटिया, बी.एन.प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नाका चंदबदनी,महाराज बाड़ा और सराफा बाजार क्षेत्र में हाथ ठेला वालों,फुटकर दुकानदारों द्वारा रोड पर बोर्ड आदि सामान रखकर यातायात को बाधित किया जा रहा था। ऐसे दुकानदारों व शोरूम संचालकों का सामान जप्त कर जुर्माना किया गया साथ ही हिदायत दी कि अगर भविष्य में सडक़ पर सामान आदि रखकर आवागमन को बाधित न करें।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी यातायात पश्चिम सूबेदार अभिषेक रघुवंशी,थाना प्रभारी यातायात मध्य सोनम पाराशर,मदाखलत प्रभारी व उनकी टीम के अलावा थाना झांसी रोड और थाना कोतवाली का स्टॉफ भी मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









