ग्वालियर की काजल शर्मा का एमपीपीएससी में चयन

Jun 13 2023

ग्वालियर। ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र निवासी संतोष शर्मा और सुनीता शर्मा की सुपुत्री काजल शर्मा का चयन मप्र राज्य लोक सेवा आयोग की फायनल परीक्षा में हो गया है। काजल ने यह सफलता दूसरी बार मे हासिल की। पिछली बार भी वे मुख्य परीक्षा में सफल हुईं थी।
मध्यमवर्गीय परिवार की काजल इस सफलता का श्रेय अपने पिता और माँ को देती है। वे कहती है कि उन्होंने सदैव उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया बल्कि हौंसला भी देते रहे। काजल ने अपनी पढ़ाई घर पर ही की और कहा कि इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी और 8 से 10 घण्टे नियमित पढ़ाई की।